शुरू न्यूज़
भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त उपाध्यक्ष आदरणीय श्री रमेश सिंह जी का उनके विधानसभा सहजनवाँ में प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों द्वारा आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में उत्साह का वातावरण देखा गया।
इस दौरान उपस्थित लोगों ने विश्वास व्यक्त किया कि आदरणीय श्री रमेश सिंह जी के कुशल नेतृत्व, व्यापक संगठनात्मक अनुभव और उचित मार्गदर्शन से भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगी। कार्यक्रम में निवर्तमान जिलाध्यक्ष श्री युधिष्ठिर सिंह जी, क्षेत्रिय विधायक श्री प्रदीप शुक्ला जी, ब्लॉक प्रमुख पिपरौली श्री दिलीप यादव जी, ब्लॉक प्रमुख पाली श्री शशि प्रताप सिंह जी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सहजनवाँ श्री राम प्रकाश शुक्ला जी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख पिपरौली श्री सुधीर सिंह जी, नगर पंचायत अध्यक्ष सहजनवाँ श्रीमती संजू सिंह जी, नगर पंचायत अध्यक्ष घघसरा श्री प्रभाकर दुबे जी, पिछड़ा आयोग के सदस्य श्री आरडी सिंह जी, छोटे भाई श्री मंगल सिंह जी, छोटे भाई अविनाश सिंह मोलू जी, छोटे भाई यशपाल राव जी, प्रतिनिधि नगर पंचायत सहजनवाँ पुत्र एडवोकेट नवनीत सिंह हिमांशु जी, जिला के पदाधिकारीगण, मंडल अध्यक्षगण, वरिष्ठ नेतागण, वरिष्ठ समाजसेवीगण, तथा पूर्व एवं वर्तमान ग्रामप्रधानगण सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
आदरणीय श्री रमेश सिंह जी को उनके नवीन दायित्व हेतु पुनः हार्दिक बधाई दी गई और एक सफल कार्यकाल के लिए मंगलकामनाएँ अर्पित की गईं।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड