₹10
रिपोर्टर पंजीकरण →
logo

उत्तराखंड: डॉक्टरों के तबादलों पर भड़की कांग्रेस, CM-स्वास्थ्य मंत्री का पुतला फूंका

Vinod Joshi

जनपद अल्मोड़ा में स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत बड़ी संख्या में चिकित्सकों के तबादले किए जाने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार को प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री का पुतला दहन कर इन तबादलों पर तुरंत पुनर्विचार करने की मांग उठाई।

इस प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि पर्वतीय जनपद अल्मोड़ा पहले से ही चिकित्सकों की कमी से जूझ रहा है और ऐसे में इतनी बड़ी संख्या में डॉक्टरों के तबादले से जिले की स्वास्थ्य सेवाओं पर गंभीर प्रतिकूल असर पड़ेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि इससे जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित होंगी, जिसका खामियाजा सबसे अधिक ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों की जनता को भुगतना पड़ेगा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की मांग की और आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों के कारण पर्वतीय क्षेत्रों की स्वास्थ्य व्यवस्था लगातार कमजोर हो रही है।

प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री का पुतला छीनने के प्रयास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कड़ा विरोध जताया। कांग्रेस नेताओं ने साफ कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है और जनहित के मुद्दों को दबाने का कोई भी प्रयास उचित नहीं है।

जिला कांग्रेस कमेटी ने इस संबंध में चेतावनी दी है कि यदि चिकित्सकों के इन तबादलों पर पुनर्विचार नहीं किया गया और स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो पार्टी जनता के हित में अपने आंदोलन को और भी व्यापक रूप देगी। इस प्रदर्शन में महानगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी सहित कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
नियम और शर्तें & प्राइवेसी पॉलिसी