शुरू न्यूज़
भीलवाड़ा जिले की कोटडी तहसील के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत गेंदलिया की भील बस्ती के निवासी गंदगी, जलभराव और अतिक्रमण की समस्या से बेहद परेशान हैं। भील बस्ती के लोगों का कहना है कि यहाँ बड़े-बड़े गड्ढे हो रखे हैं, जिनमें हमेशा पानी भरा रहता है। इस जलभराव के कारण चारों तरफ भारी गंदगी फैली हुई है, जिससे स्थानीय निवासियों को आए दिन भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही बस्ती में बबूल भी बहुत अधिक उग आए हैं, जिससे मुश्किलें और बढ़ गई हैं। भील समुदाय के लोगों ने सामूहिक रूप से निवेदन करते हुए गुहार लगाई है कि इस भील बस्ती में जल्द से जल्द सफाई करवाई जाए और यहाँ फैले अतिक्रमण को हटवाने की कृपा की जाए।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड