शामली में हरियाणवी सिंगर की हत्या से जुड़ा लाइव वीडियो आया सामने, हत्या के बाद चिल्लाकर कुछ बोलते नजर आ रहे शूटर
शामली: जिले में 26 अगस्त की शाम हरियाणवी सिंगर और एक्टर अंकित बालियान की बदमाशों द्वारा 18 राउण्ड गोलियां चलाकर हत्या कर दी थी, जिनमें से एक गोली बालियान के सिर में भी लगी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनके शरीर में 9 गोलियां मिलने का दावा किया जा रहा है। अब बालियान की हत्या से जुड़ा लाइव सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वें जिम से बाहर निकलते दिख रहे हैं। इसके बाद 4 हमलावर उनपर गोलियों से हमला शुरू कर देते हैं। मुख्य हमलावर काले कपड़ों में नजर आ रहा है, जबकि अन्य हमलावर उन्हें आगे—पीछे से घेरकर गोलियां चला रहे हैं। इतना ही नही हत्या के बाद भागते वक्त हमलावर जोर—जोर से कुछ चिल्लाते हुए और बताते नजर आ रहे हैं, हालांकि वें स्पष्ट रूप से क्या बोल रहे हैं, इसकी अभी पुष्टि नही हो पाई है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड