शुरू न्यूज़
कासगंज में एक ट्रेनी एयरक्राफ्ट के दुर्घटनाग्रस्त होकर हाईटेंशन विद्युत तारों में उलझ जाने से सोरों क्षेत्र की पूरी विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है। सुरक्षा कारणों से बिजली सप्लाई तुरंत बंद कर दी गई, जिसके कारण पूरे इलाके में अँधेरा छा गया।
इस घटना की सूचना मिलते ही बिजली विभाग के कर्मचारी, फायर ब्रिगेड, पुलिस प्रशासन और विमान कंपनी के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुँच गए। एयरक्राफ्ट को सुरक्षित हटाने और क्षतिग्रस्त विद्युत लाइनों की मरम्मत का काम जारी है। बिजली विभाग के अनुसार, एयरक्राफ्ट हटने और मरम्मत पूरी होने तक सोरों क्षेत्र में कई घंटे तक बिजली बाधित रह सकती है। अधिकारियों ने लोगों से धैर्य बनाए रखने और टूटे हुए विद्युत तारों से दूर रहने की अपील की है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड