सागर जिले के खिमलासा मुख्य बाजार स्थित प्रसिद्ध माँ नारायणी मंदिर में 21 जुलाई 2026 की रात अज्ञात चोरों ने माता के सोने-चांदी के सभी आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। चोरी गए गहनों की कुल कीमत लगभग 10 लाख रुपये बताई जा रही है। इस दुस्साहसिक वारदात से श्रद्धालुओं की धार्मिक आस्था को गहरा आघात पहुंचा है और पूरे क्षेत्र में भारी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में इस तरह की चोरी की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं।
मामले को लेकर स्थानीय लोगों और पुजारियों ने थाना प्रभारी खिमलासा को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन को अल्टीमेटम दिया है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो केवल मौखिक आश्वासन पर शांत न रहकर 24 घंटे बाद उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस आंदोलन की समस्त जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन और खिमलासा थाने की होगी।
ज्ञापन सौंपते समय गंगा प्रसाद पुजारी, घनश्याम प्रसाद, रामू, संतोष पाटीदार, विष्णु बाथरी, कल्याण पाल और जगन्नाथ सहित क्षेत्र के अनेक ग्रामवासी उपस्थित रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड