बेलघाट के आरोपी को गोला पुलिस ने भेजा जेल, चोरी के माल के साथ दबोचा
गोरखपुर के गोला थाना क्षेत्र के गौशाला मोहल्ले में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए बेलघाट थाना क्षेत्र के पिपरी गांव निवासी विपिन कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 6,532 रुपये नकद, सफेद धातु की एक चेन, दो नोटबुक और अन्य घरेलू सामान बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार, गौशाला मोहल्ला निवासी राजकुमार कसौधन 20 जुलाई 2026 को अपने परिवार के साथ खाटूश्याम-बालाजी दर्शन के लिए गए थे। इसी दौरान 24 जुलाई को पड़ोसियों ने उनके घर की सीढ़ी का दरवाजा टूटा होने की सूचना दी। सूचना पर उनकी पुत्री निधि कसौधन घर पहुंचीं तो सीढ़ी का दरवाजा टूटा मिला। अंदर कमरे का ताला तोड़कर आलमारी में रखे सोने के जेवरात और नकदी गायब थी।
पीड़ित के अनुसार, चोरी हुए सामान में दो सोने की चेन, तीन सोने की अंगूठियां, चांदी के 14 सिक्के, मंगलसूत्र तथा बेटी की शादी के लिए रखे करीब 1.32 लाख रुपये शामिल थे। सूचना मिलने के बाद गोला पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।
जांच के दौरान प्रकाश में आए बेलघाट थाना क्षेत्र के पिपरी निवासी विपिन कुमार को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ और बरामदगी के आधार पर पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नकदी समेत अन्य सामान बरामद किया। गोला पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड