फरसैया टांडा के पास बाइक-कार की भीषण टक्कर, दो की मौत, तीन घायल
पलिया-दुधवा मार्ग पर ग्राम फरसैया टांडा के पास आज शनिवार को 15 अगस्त के दिन बाइक और कार की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटनाक्रम के अनुसार पलिया-दुधवा रोड पर फरसैया टांडा के निकट वैगनआर कार संख्या एचआर 55 एडब्ल्यू 5756 और प्लेटिना बाइक संख्या यूपी 31 सीके 4683 के बीच जोरदार टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि बाइक पर पांच लोग सवार थे, जो दुधवा की ओर से आ रहे थे और कार पलिया से दुधवा की तरफ जा रही थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों मृतक पलिया क्षेत्र के ग्राम राजा टापर पटिहन के निवासी बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए पलिया सीएचसी भिजवाया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।
पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। हादसे के बाद मार्ग पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पलिया कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिवाजी दुबे ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है और कार चालक भी पुलिस हिरासत में है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड