पेड़ से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
लखीमपुर जिले की धौरहरा कोतवाली क्षेत्र में रविवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
मृतक के परिजनों ने घटना को आत्महत्या मानने से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि युवक की हत्या करने के बाद शव को पेड़ से लटकाकर आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया है। परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष और गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड