उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक पैथोलॉजी लैब संचालक द्वारा 15 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की छानबीन शुरू कर दी है। गुरुवार को पुलिस ने पीड़िता को डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा है।
पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि वह 13 जुलाई को हसायन कोतवाली क्षेत्र के एक क्लीनिक पर दवा लेने गई थी। वहां उसे बोतल लगाई गई, जिससे वह बेहोश हो गई और होश आने पर उसने खुद को बिना कपड़ों के पाया। किशोरी का आरोप है कि आरोपी डॉ. प्रवीण पुत्र इंद्रपाल ने उसके साथ दुष्कर्म किया, जो कि जांच में पैथोलॉजी लैब का संचालक पाया गया है। हाथरस जंक्शन कोतवाली प्रभारी ललित शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है और पीड़िता को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजने के साथ ही मामले की जांच की जा रही है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड