शुरू न्यूज़
बगरासी गांव में सर्प दंश से एक किशोरी की इलाज के दौरान हुई मौत
गौड़ाबौराम. बड़गांव थाना क्षेत्र के बगरासी गांव में सर्प दंश से एक किशोरी की मौत इलाज के दौरान हो गया.मृतक किशोरी की पहचान बगरासी निवासी किशन मुखिया के 11 वर्षीय पुत्री काजल कुमारी से हुई है.बताया जाता है कि धानरोपनी कर रही मां के लिए खाना लेकर खेत की ओर जा रही थी.इसी दौरान विषैले सर्प ने उसके बाई हाथ मे डस लिया. परिजन ने उसे गांव में ही मौलवी के पास झार फूंक कराने ले गया.जहां पर हालत बिगड़ने पर उसे बिरौल के अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया.जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.परिजन ने अस्पताल के डॉक्टर और कर्मी पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हो हंगामा शुरू कर दीमंसारा पंचायत के पंसस चानो देवी ने लोगो को समझा बुझा कर शांत किया. शव गांव पहुंचते ही कोराम मच गया.मृतिका की मां तुलाशिव देवी एवं दो बहन व एक भाई सहित परिवार जनों का रो रो कर बुरा हाल है.
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड