अमेठी में नर्सिंग छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों के हंगामे के बाद भारी पुलिस बल तैनात
अमेठी के संजय गांधी अस्पताल नर्सिंग कॉलेज में एक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में हॉस्टल के कमरे में मौत हो गई। घटना के बाद से ही कॉलेज परिसर में तनाव का माहौल है और परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों का गंभीर आरोप है कि उनकी बेटी की हत्या की गई है और कॉलेज प्रशासन ने बिना उनकी सहमति या सूचना के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटना की सूचना मिलते ही मृतका के स्वजन अस्पताल पहुंचे और कॉलेज प्रबंधन पर लापरवाही तथा साक्ष्य छिपाने का आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की। परिजनों का कहना है कि उन्हें कॉलेज प्रशासन की तरफ से पहले सही जानकारी नहीं दी गई और जब वे पहुंचे, तो छात्रा का शव पहले ही पुलिस के सुपुर्द किया जा चुका था। इस मनमानी कार्रवाई से गुस्साए परिजनों ने अस्पताल परिसर में प्रदर्शन किया।
मौके की नजाकत को भांपते हुए स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ तुरंत अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों ने आक्रोशित परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराने का प्रयास किया और निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल, पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए कॉलेज के कर्मचारियों और अन्य छात्रों से पूछताछ कर रही है ताकि घटना की तह तक पहुंचा जा सके ।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड