बेटे की शादी को लेकर विवाद, पिता पर कट्टे से जानलेवा हमला करने का आरोप
रिपोर्ट – ताजीम अंसारी
लोकेशन – गिरिडीह
गिरिडीह: जिले के भोलापुर गांव से पारिवारिक विवाद का गंभीर मामला सामने आया है। एक युवक ने अपने पिता पर धोखे से शादी कराने और बाद में देशी कट्टे से जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
जानकारी के अनुसार, भोलापुर गांव निवासी सिराज अंसारी की शादी एक युवती से कराई गई थी। सिराज का आरोप है कि शादी के बाद उसे अपने पिता मदिश अंसारी और अपनी पत्नी के बीच कथित संबंधों की जानकारी मिली। इस मामले को लेकर शाली पंचायत के मुखिया, गांव के सदर, सेक्रेटरी और ग्रामीणों की मौजूदगी में कई बार सामाजिक बैठकें हुईं, लेकिन विवाद का समाधान नहीं हो सका।
बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद से परेशान होकर सिराज ने अपनी पत्नी को तलाक दे दिया। आरोप है कि तलाक के बाद जब वह शाम को घर लौटा, तो उसके पिता ने उस पर देशी कट्टे से हमला कर दिया। हमले में सिराज घायल हो गया, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
घटना के बाद आरोपी पिता के फरार होने की बात सामने आ रही है। मामले को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है और वे आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
हालांकि, पूरे मामले की वास्तविक स्थिति पुलिस जांच और आधिकारिक बयान के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड