शुरू न्यूज़
कटनी जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिलहरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक गांजा तस्कर को 10 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त किए गए गांजे की अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है।
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पच्चीसिया और कुठला थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश दहिया के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। चौकी प्रभारी बिलहरी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम जब क्षेत्र में गश्त कर रही थी, तभी मुरावल चौराहा से बडखेरा रोड स्थित फायरिंग रेंज के पास एक युवक हाथ में प्लास्टिक की बोरी लिए संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। पुलिस को देखकर उसने छिपने का प्रयास किया, जिसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी की पहचान गोया पवार (22 वर्ष) निवासी ग्राम पड़रिया कला, थाना शाहपुरा, जिला डिंडौरी (वर्तमान निवासी ग्राम दरोड़ी, थाना बरही, जिला कटनी) के रूप में हुई है।
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 10 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मादक पदार्थ को जब्त कर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 595/26 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया है। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी अखिलेश दहिया, चौकी प्रभारी सुयश पाण्डेय, उप निरीक्षक दामोदर राव, प्रधान आरक्षक भरत विश्वकर्मा, आरक्षक उमाकांत तिवारी, दिलकेश्वर सिंह, लव उपाध्याय, सौरभ जैन तथा सैनिक धनेंद्र त्रिपाठी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड