तेज रफ्तार बाइक कार से भिड़ी, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर
बहोरीबंद। 15 अगस्त की सुबह करीब 7 बजे नीमखेड़ा मोड़ के पास तेज रफ्तार बाइक सामने से आ रही कार से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक युवक करीब 50 फीट दूर जा गिरा। घायल युवक ने राहगीरों के सामने दम तोड़ दिया। दूसरा घायल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बाइक सवार बहोरीबंद से सिहोरा की ओर जा रहे थे, जबकि कार सवार कुंडलपुर दर्शन के लिए जा रहे थे। टक्कर से दोनों वाहनों के अगले हिस्से में भारी नुकसान हुआ और कार के एयरबैग खुल गए। सूचना पर बहोरीबंद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड