UGC एक्ट के विरोध में आगरा में बवाल! सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ प्रदर्शन, एक्सप्रेसवे जाम… पुलिस ने बरसाईं लाठियां
एत्मादपुर में यूजीसी रोलबैक और आरक्षण संशोधन की मांग को लेकर निकले ट्रैक्टर मार्च के दौरान रविवार को कई जगह पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव की स्थिति बनी।
प्रदर्शनकारियों के मुताबिक मार्च में करीब एक हजार लोग और 200 से अधिक ट्रैक्टर शामिल हुए। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए कई जगह बैरिकेडिंग की थी, लेकिन धक्का-मुक्की के बाद प्रदर्शनकारी आगे बढ़ गए।
इसी दौरान प्रदर्शनकारियों का एक गुट यमुना एक्सप्रेसवे पर पहुंच गया, जहां करीब 20 मिनट तक जाम की स्थिति बनी रही। बाद में पदाधिकारियों और पुलिस की समझाइश के बाद प्रदर्शनकारियों को एक्सप्रेसवे से नीचे उतारा गया।
वहीं नाई की सराय के पास स्थिति तनावपूर्ण हो गई। पुलिस के अनुसार प्रदर्शनकारियों की ओर से पथराव किया गया, जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को पीछे हटाया।
खास बात यह रही कि लाठीचार्ज से पहले ही आंदोलन के पदाधिकारियों ने एसडीएम एत्मादपुर सुमित सिंह को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंप दिया था। इसके बाद प्रदर्शनकारियों का एक गुट आगरा की ओर बढ़ने लगा, जिसके चलते नाई की सराय पर तनाव की स्थिति बनी।
फिलहाल स्थिति शांत है। मामले को देखते हुए पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार और डीसीपी वेस्ट आदित्य कुमार मौके पर पहुंचे और पुलिस बल तैनात रहा।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड