पिपलिया खुर्द में तेज बारिश से नदी पूरे वेग से बही, किसानों को मिलेगा बारिश का लाभ
पिपलिया खुर्द। ग्राम पंचायत पिपलिया खुर्द क्षेत्र में हुई तेज बारिश के बाद नदी पूरे वेग से बह रही है। नदी में पानी की अच्छी आवक से क्षेत्र के किसानों में खुशी का माहौल है।
अच्छी बारिश से खेतों को लाभ मिलने के साथ-साथ क्षेत्र के जलस्रोतों एवं पेयजल स्रोतों का जलस्तर भी ऊपर आने की उम्मीद है। इससे आने वाले समय में किसानों और ग्रामीणों को पेयजल के लिए राहत मिलने की संभावना है।
इस संबंध में ग्राम पिपलिया के समाजसेवक मीठालाल मिंडा ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र में हुई अच्छी बारिश किसानों के लिए राहत लेकर आई है। नदी में पानी की तेज आवक से जलस्रोतों को भी फायदा मिलेगा।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड