राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खीमेल में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस
खीमेल। 15 अगस्त 2026 को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खिमेल के प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े ही हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं ने पीटी परेड, सामूहिक नृत्य सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।
समारोह में गांव के बड़ी संख्या में नागरिक, महिलाएं, पुरुष, विद्यालय स्टाफ, विद्यार्थी एवं बाहर से पधारे अतिथि मौजूद रहे। छात्राओं की शानदार प्रस्तुतियों पर विभिन्न भामाशाहों द्वारा उनका उत्साहवर्धन करते हुए प्रोत्साहन राशि एवं पुरस्कार प्रदान किए गए।
इस अवसर पर राज्य राजेंद्र बसंती देवी किशोरमल खिमावत चैरिटेबल ट्रस्ट रानी की ओर से कक्षा 1 से कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। साथ ही विद्यार्थियों को प्रोत्साहन राशि भी दी गई। ट्रस्ट द्वारा यह पुरस्कार एवं प्रोत्साहन राशि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यार्थियों को प्रदान की गई। ट्रस्ट के मैनेजर श्री रंजीत जी ढालावत ने विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रोत्साहन राशि वितरित कर उनका उत्साह बढ़ाया।
वहीं दिव्य देव दरबार जनकल्याण सेवा समिति की ओर से भी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय खिमेल की बालिकाओं को प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। समिति आश्रम के के महंत** श्री योगी सूरज नाथ जी महाराज** के सहयोग से कक्षा 5 से कक्षा 10 तक की कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा को ₹2,100, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा को ₹1,100 तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा को ₹500 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।
स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किए गए प्रत्येक कार्यक्रम पर भामाशाहों की ओर से पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इससे विद्यालय का पूरा वातावरण देशभक्ति और उमंग से भर गया।
कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों एवं अतिथियों ने छात्राओं की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों में देशभक्ति, अनुशासन और आगे बढ़ने की भावना को मजबूत करते हैं। समारोह का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ और सभी ने देश की एकता, अखंडता एवं प्रगति का संकल्प लिया।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड