प्रथम पुण्यतिथि पर छलकी श्रद्धा, नशामुक्त पूर्वांचल और अलग राज्य का सपना पूरा करने का लिया गया संकल्प
संघर्षों की विरासत छोड़ गए नर्वदेश्वर तिवारी
*प्रथम पुण्यतिथि पर छलकी श्रद्धा, नशामुक्त पूर्वांचल और अलग राज्य का सपना पूरा करने का लिया गया संकल्प*
गोरखपुर। पूर्वांचल राज्य आंदोलन के सशक्त हस्ताक्षर एवं राष्ट्रीय लोकदल के पूर्व मंडल अध्यक्ष रहे नर्वदेश्वर तिवारी की प्रथम पुण्यतिथि पर गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब में श्रद्धांजलि सभा एवं नशा मुक्ति विषयक संगोष्ठी आयोजित हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष सतीश कुमार दुबे ने की। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय सचिव डा. सुधाकर पाण्डेय तथा विशिष्ट अतिथि इंजीनियर संतोष कुमार मिश्र एवं प्रदेश उपाध्यक्ष रजनीकांत मिश्र रहे। संचालन जिला महासचिव संगठन अरविंद प्रसाद त्रिपाठी ने किया।
मुख्य अतिथि डा. सुधाकर पाण्डेय ने कहा कि नर्वदेश्वर तिवारी केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि संघर्ष और संकल्प की ऐसी मिसाल थे, जिसकी याद आज भी लोगों को नई ऊर्जा देती है। उन्होंने पूर्वांचल राज्य आंदोलन को मजबूती देने के साथ नशामुक्त समाज के लिए भी लगातार आवाज उठाई। न्याय और इंसाफ के लिए उनका संघर्ष सदैव स्मरणीय रहेगा।
इंजीनियर संतोष कुमार मिश्र ने कहा कि नर्वदेश्वर तिवारी संघर्ष की राह पर चलने वालों के लिए प्रेरणास्रोत थे। वहीं रजनीकांत मिश्र ने कहा कि उनका सपना पूर्वांचल राज्य के साथ-साथ पूरे क्षेत्र को नशामुक्त बनाने का था।
जिलाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक सतीश कुमार दुबे ने कहा कि नर्वदेश्वर तिवारी का जीवन संघर्षों की किताब था। उनका सपना था कि पूर्वांचल को अलग राज्य का दर्जा मिले और यह क्षेत्र नशामुक्त बने। उनके अधूरे सपनों को पूरा करना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
इस दौरान परिवार के सदस्यों भतीजे उपेंद्र त्रिपाठी और पौत्र अंबरीश त्रिपाठी की मौजूदगी ने कार्यक्रम को भावुक बना दिया। शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डा. जयप्रकाश नायक, राम बहाल त्रिपाठी, गौतम लाल श्रीवास्तव, विजय यादव, राणा महेंद्र सिंह, डा. दिवाकर मिश्रा, अभिषेक द्विवेदी एवं मुर्तजा हुसैन रहमानी समेत अन्य वक्ताओं ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए।
कार्यक्रम में रीतेश श्रीवास्तव, सुदीप पांडेय, महाराजगंज जिलाध्यक्ष श्रवण पांडेय, भगवान दास विश्वकर्मा, हरी लाल गौड़, अमित कुमार मिश्रा, पीके शुक्ला, अमर यादव, शिवम मिश्रा, राहुल सिंह, आयुष पांडेय, दुर्गा विजय गौड़, चंदन कुमार, मिथिलेश वर्मा, जय सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड