शुरू न्यूज़
सरायगढ़ भपटियाही प्रखंड क्षेत्र के पिपरखुर्द गांव के वार्ड नंबर 7 में एक कोशी विस्थापित परिवार का घर घेर दिए जाने का मामला सामने आया है। ढोली गांव के कट जाने के बाद रामचंद्र सिंह ने पिपराखुर्द मौजा में जमीन खरीदकर अपना घर बनाया था। बाद में उसी जमीन को कुंजीलाल मेहता ने भी खरीद लिया। एक ही जमीन की दो बार रजिस्ट्री हो जाने की वजह से दोनों पक्ष अपने-अपने केवला के आधार पर जमीन पर अपना दावा ठोक रहे हैं।
इस विवाद के बाद रामचंद्र सिंह जी के मकान के आगे और मुख्य दरवाजे पर बांस-बल्ले लगाकर घेराबंदी कर दी गई है। अपना घर घिर जाने के कारण पीड़ित व्यक्ति घर छोड़कर सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने को मजबूर है। यह मामला सरायगढ़ भपटियाही के अंचलाधिकारी, भपटियाही थाना और डीएम के जनता दरबार तक पहुंच चुका है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड