पूर्व विधायक एवं भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य रामहेत यादव से PY Talks की खास बातचीत :-
खैरथल, 31 जुलाई। PY Talks से विशेष बातचीत में पूर्व विधायक एवं भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य रामहेत यादव ने कहा कि “खैरथल हमारे दिल में बसता है और इसका समग्र विकास हमारी पहली प्राथमिकता है।”
उन्होंने बताया कि खैरथल बाइपास का निर्माण कार्य तेज़ी से प्रगति पर है और दीपावली तक इसका अधिकांश कार्य पूरा होता दिखाई देगा। साथ ही उन्होंने कहा कि 93 नंबर रेलवे फाटक पर प्रस्तावित ओवरब्रिज का टेंडर भी दीपावली तक जारी होने की संभावना है, जिससे क्षेत्रवासियों को लंबे समय से चली आ रही जाम और आवागमन की समस्या से राहत मिलेगी।
रामहेत यादव ने यह भी बताया कि खैरथल को बीबीरानी से जोड़ने के लिए 78 करोड़ रुपये की सड़क परियोजना स्वीकृत है, जिसके पूरा होने से क्षेत्र की कनेक्टिविटी और मजबूत होगी तथा लोगों को बेहतर यातायात सुविधाएं मिलेंगी।
खैरथल में कई लोगों की पुनः भाजपा में वापसी के सवाल पर उन्होंने कहा, “यह केवल खैरथल की बात नहीं है, बल्कि पूरे देश में यही माहौल है। बंगाल से लेकर महाराष्ट्र तक लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं। हर राजनीतिक दल चाहता है कि उसका कुनबा बढ़े, और भाजपा के साथ भी यही हो रहा है।”
उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में खैरथल आधारभूत सुविधाओं का तेजी से विस्तार होगा और विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड