🔴 जबलपुर में अवैध शराब के अड्डों पर पुलिस की कार्रवाई, 2 महिलाओं समेत 4 गिरफ्तार
231 लीटर कच्ची शराब जब्त, करीब 5 क्विंटल लाहन और शराब बनाने का सामान मौके पर नष्ट
जबलपुर: अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दी। संयुक्त कार्रवाई के दौरान 2 महिलाओं समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने कुल 231 लीटर कच्ची शराब जब्त की है।
–
यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन-2 पल्लवी शुक्ला के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक गढ़ा आशीष जैन के नेतृत्व में की गई। थाना तिलवारा, गढ़ा और पुलिस लाइन की संयुक्त टीम ने 10 सितंबर को अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की।
–
चार अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई
–
ग्राम नागनदेवरी:
पुलिस ने बदलिया बाई (46) को उसके घर की परछी से पकड़ा। उसके पास से चार डिब्बों में 60 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई।
–
ग्राम सकरी:
जयंती चक्रवर्ती (25) को घर के पीछे चार कुप्पियों में रखी 58 लीटर कच्ची शराब ग्राहकों को बेचते हुए पकड़ा गया। पुलिस के पहुंचते ही शराब खरीदने आए लोग मौके से भाग गए।
–
ग्राम ग्वारी:
इंदर सिंह गौड़ (18) को तीन बोरियों में 58 पन्नियों में भरी 58 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
–
ग्राम लम्हेटी:
नाले के किनारे धनराज यादव (29) को चार डिब्बों में रखी 55 लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ा गया।
–
करीब 5 क्विंटल लाहन नष्ट
–
पुलिस के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान अवैध शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाला करीब 5 क्विंटल लाहन और शराब बनाने के उपकरण भी मिले, जिन्हें मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।
–
गिरफ्तार चारों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस अवैध शराब के कारोबार से जुड़े अन्य लोगों और स्रोतों की भी जांच कर रही है।
–
रिपोर्ट दीपक विश्वकर्मा जबलपुर
सच तक पत्रिका NEWS — हर खबर सच के साथ।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड