शुरू न्यूज़
रायगढ़ में वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने अपने निवास कार्यालय से वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, वनमंडल रायगढ़ द्वारा संचालित निःशुल्क पौधा वितरण वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अभिनव पहल के माध्यम से रायगढ़ नगर निगम क्षेत्र के नागरिक अब केवल एक फोन कॉल पर अपने घर तक निःशुल्क पौधे प्राप्त कर सकेंगे। यह व्यवस्था प्रधानमंत्री के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को जन-जन तक पहुँचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस सुविधा के शुरू होने से अब नागरिकों को पौधों के लिए नर्सरी या विभागीय कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। नगर निगम क्षेत्र के निवासी टोल-फ्री नंबर 8305186853 और 18002332631 पर कॉल कर आम, अमरूद, नींबू जैसे फलदार पौधों के साथ-साथ छायादार एवं अन्य उपयोगी प्रजातियों के अच्छी गुणवत्ता वाले स्वस्थ पौधे निःशुल्क मँगवा सकते हैं। कॉल मिलने के बाद वन विभाग की टीम सीधे नागरिक के घर पहुँचकर पौधे उपलब्ध कराएगी, जिन्हें घर, आँगन, बाड़ी, खेत, बगीचे, तालाब किनारे या पार्क में लगाया जा सकता है।
वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार का दायित्व नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की। इस अवसर पर महापौर श्री जीवर्धन चौहान, कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी, डीएफओ श्री अरविंद पीएम, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक तथा वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड