रायगढ़ में राहगीरों से लूटपाट करने वाला गिरोह पकड़ाया नाबालिग समेत 7 गिरफ्तार,2 वारदातों का खुलासा,पुलिस ने मोबाइल कैश और बाइक जब्त। रायगढ़ में गिरोह बनाकर राहगीरों से लूटपाट करने वाले 7 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें एक नाबालिग भी शामिल है। आरोपियों ने किरोड़ीमल नगर इलाके में दो अलग-अलग वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 3 मोबाइल,1000 रुपए कैश और वारदात में इस्तेमाल दो बाइक बरामद की है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3 मोबाइल फोन,1000 रुपए कैश,एक जावा और एक पल्सर बाइक बरामद की है। लूट का पोको मोबाइल आरोपी विमल उरांव से और ऑनलाइन ट्रांसफर की गई रकम में से बची 1000 रुपए नाबालिग से बरामद की गई। प्रकरण में आरोपियों की संख्या पांच से अधिक होने पर धारा 309(6), 3(5) बीएनएस को हटाकर धारा 310 (2) बीएनएस के तहत डकैती का अपराध जोड़ा गया। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इस खबर की पुष्टि शुक्रवार करीब शाम 5 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय से हुई।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड