शुरू न्यूज़
भागलपुर जिले के सन्हौला प्रखंड अंतर्गत सनोखर थाना क्षेत्र के हुकमा गांव में रविवार शाम करीब 6 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहाँ अपने घर के सामने सड़क किनारे बैठीं 68 वर्षीय वृद्ध महिला सुवाला देवी को एक तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। यह हादसा इतना भीषण था कि बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
इस दुर्घटना में बाइक चालक भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल चालक की पहचान हुकमा गांव निवासी शशि कुमार मंडल (पिता छोटू मंडल) के रूप में हुई है। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल बाइक चालक को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया।
घटना की सूचना मिलने पर सनोखर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेज दिया। सनोखर थाना प्रभारी पंकज किशोर ने बताया कि पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पीड़ित परिवार की ओर से आवेदन प्राप्त होने पर नियमानुसार उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड