₹10
रिपोर्टर पंजीकरण →
logo

कटनी में एक महीने पुराने सामूहिक दुष्कर्म मामले का खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Balkishan Namdev

ट्रेन छूटते ही महिला यात्री बनी दरिंदगी का शिकार, एक माह बाद मुख्य आरोपी गिरफ्तार
रीठी पुलिस की बड़ी कामयाबी: 800 से अधिक ऑटो चालकों की जांच के बाद खुला सामूहिक दुष्कर्म का राज, दूसरा आरोपी फरार
कटनी | संवाददाता
कटनी जिले में एक महीने पुराने सामूहिक दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले का रीठी थाना पुलिस ने खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त ऑटो भी जब्त कर लिया है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार 14 जून 2026 की रात एक मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला अपने बच्चों के साथ निजामुद्दीन से छत्तीसगढ़ जाने के लिए हीराकुंड एक्सप्रेस से यात्रा कर रही थी। मुड़वारा रेलवे स्टेशन पर पानी लेने के लिए उतरने के दौरान ट्रेन छूट गई। इसी बीच एक व्यक्ति ने मंदिर दर्शन कराने का झांसा देकर महिला को ई-रिक्शा में बैठाया और रीठी रोड स्थित पौसरा स्टेशन के पास जंगल में ले गया, जहां ऑटो चालक और उसके साथी ने कथित रूप से उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
अगले दिन डायल-112 की सूचना पर रीठी पुलिस महिला तक पहुंची, लेकिन उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण वह घटना के बारे में कुछ नहीं बता सकी। बाद में उपचार के लिए उसे दिल्ली ले जाया गया। स्वास्थ्य में सुधार होने पर महिला ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी, जिसके बाद दिल्ली के सफदरजंग थाने में मामला दर्ज हुआ और केस डायरी कटनी पुलिस को भेजी गई।
पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने इस जटिल मामले की जांच शुरू की। लगभग 800 से 900 ऑटो चालकों की स्क्रीनिंग, तकनीकी साक्ष्यों और साइबर सेल की मदद से पुलिस ने रीठी थाना क्षेत्र के ग्राम जमुनिया निवासी ऑटो चालक दिनेश चौधरी की पहचान की।
पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया। इसके बाद वारदात में प्रयुक्त ऑटो क्रमांक MP-21-ZJ-6903 जब्त कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। दूसरे आरोपी की तलाश जारी है और पुलिस रिमांड लेकर आगे की विवेचना की जा रही है।
तकनीकी जांच बनी सफलता की कुंजी
पुलिस का कहना है कि एक माह पुराने इस संवेदनशील मामले के खुलासे में तकनीकी साक्ष्य, साइबर सेल की सहायता, लगातार निगरानी और व्यापक जांच ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस का दावा है कि जल्द ही दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
नियम और शर्तें & प्राइवेसी पॉलिसी