शुरू न्यूज़
टोंक में एक महिला द्वारा पुलिस पर प्राथमिकी (FIR) दर्ज न करने का गंभीर आरोप लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़ित महिला का कहना है कि उनकी भैंस का एक्सीडेंट हो गया था, जिसके बाद उन्होंने गाड़ी नंबर समेत सभी पुख्ता सबूत पुलिस को सौंप दिए थे। इसके बावजूद टोंक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने से साफ मना कर दिया। महिला न्याय की आस में कई बार थाने के चक्कर काट चुकी हैं, लेकिन हर बार उन्हें वहां से वापस लौटा दिया गया।
जब सारे सबूत मौजूद हैं, तो पुलिस द्वारा कार्रवाई में ढिलाई बरतने पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। बेजुबान जानवरों और गरीब ग्रामीणों को न्याय पाने के लिए इस तरह चक्कर काटने पड़ रहे हैं। राजस्थान पुलिस और टोंक पुलिस से इस मामले का तुरंत संज्ञान लेने और पीड़ित महिला को जल्द से जल्द न्याय दिलाने की मांग की जा रही है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड