महोबा जनपद के कबरई विकासखंड अंतर्गत खन्ना थाना क्षेत्र के ग्राम मवई खुर्द के दुबे के पुरवा में मंगलवार दोपहर एक नवविवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान लगभग 19 वर्षीय रेशमा के रूप में हुई है, जिसने कुछ माह पूर्व 6 मई 2026 को अर्जुन के साथ प्रेम विवाह (कोर्ट मैरिज) किया था। रेशमा का मायका खरेला थाना क्षेत्र के ग्राम धवारी में है। इस घटना के बाद से पूरे गांव में शोक का माहौल व्याप्त हो गया है।
घटना के समय रेशमा का पति अर्जुन मजदूरी करने के लिए कबरई गया हुआ था, जबकि उसके ससुर बरदानी घर के बाहर पेड़ के नीचे रिश्तेदारों के साथ बैठे थे। सूने घर में अज्ञात कारणों के चलते रेशमा द्वारा फांसी लगाने की बात सामने आई है, जिसकी जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही खन्ना थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय महोबा भेज दिया। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के सही कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड