₹10
रिपोर्टर पंजीकरण →
logo

नैनो उर्वरक घटाएंगे खेती की लागत, पीलीभीत में किसान सभा का आयोजन

Ankit sharma

पीलीभीत के गजरौला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पिपरिया भजा में बृहस्पतिवार को प्रगतिशील किसान शंकर लाल पांडेय की अध्यक्षता में एक किसान सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में मौजूद किसानों को नैनो उर्वरकों, संतुलित पोषण प्रबंधन और आधुनिक फसल सुरक्षा तकनीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में पहुंचे इफको के क्षेत्र अधिकारी दीपक चौधरी ने किसानों को नैनो यूरिया प्लस, नैनो डीएपी, नैनो जिंक, नैनो कॉपर, कंसोर्टिया और सागरिका तरल के वैज्ञानिक उपयोग, छिड़काव की सही विधि और सावधानियों के बारे में बताया। उन्होंने जानकारी दी कि नैनो तकनीक खेती की लागत को कम करने, उत्पादन क्षमता को बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण में अत्यंत सहायक है। इन उत्पादों के सही इस्तेमाल से पारंपरिक रासायनिक उर्वरकों की आवश्यकता को लगभग 50 प्रतिशत तक कम किया जा सकता है।

इसके अलावा, इफको एमसी के एसएमओ प्रशांत चौधरी ने धान और गन्ना सहित प्रमुख फसलों में लगने वाले कीट व रोगों की पहचान करने और उनके वैज्ञानिक नियंत्रण के उपायों की जानकारी दी। किसान सभा के अध्यक्ष शंकर लाल पांडेय ने अपने खेत में नैनो डीएपी और नैनो यूरिया प्लस के उपयोग से मिले सकारात्मक परिणामों को अन्य किसानों के साथ साझा किया। कार्यक्रम के अंत में किसानों को खेत का भ्रमण कराकर नैनो उर्वरकों से तैयार फसल का प्रत्यक्ष अवलोकन कराया गया, जिससे प्रेरित होकर अन्य किसानों ने भी इस नई तकनीक को अपनाने में गहरी रुचि दिखाई।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
नियम और शर्तें & प्राइवेसी पॉलिसी