बीसलपुर की सियासत में फिर मची हलचल, डॉ. रत्नेश गंगवार काफिले के साथ लखनऊ रवाना
पीलीभीत। 130-बीसलपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। डॉ. रत्नेश गंगवार अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के काफिले के साथ लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय के लिए रवाना हुए। उनके लखनऊ रवाना होने की खबर से क्षेत्र की सियासी चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।
बताया जा रहा है कि डॉ. रत्नेश गंगवार अपने समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी कार्यालय पहुंचकर पार्टी की गतिविधियों में शामिल होंगे। काफिले में समर्थकों की मौजूदगी ने बीसलपुर की सियासत में उनकी सक्रियता को लेकर नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है।
डॉ. गंगवार के लखनऊ कूच को आगामी राजनीतिक समीकरणों के लिहाज से महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है। उनके साथ चल रहे समर्थकों में भी खासा उत्साह नजर आया। अब सभी की निगाहें लखनऊ में होने वाले अगले राजनीतिक कदम और उसके बाद बीसलपुर विधानसभा में पड़ने वाले प्रभाव पर टिकी हैं।
रौनक अली अंसारी | पीलीभीत
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड