गुढ़ बस स्टैंड में आवारा मवेशियों के खिलाफ नगर परिषद की कार्रवाई शुरू गौशाला भेजे जा रहे मवेशी
गुढ़ बस स्टैंड में आवारा मवेशियों के खिलाफ नगर परिषद की कार्रवाई शुरू गौशाला भेजे जा रहे मवेशी
*♦️रीवा : गुढ़ समाचार*
रीवा जिले के गुढ़ नगर पंचायत अंतर्गत बस स्टैंड क्षेत्र में आज से आवारा मवेशियों को हटाने का विशेष अभियान शुरू कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत गुरुवार को गुढ़ बाईपास स्थित रीवा-सीधी मार्ग पर सड़क दुर्घटना में कई मवेशियों की दर्दनाक मौत हो गई थी। इस घटना से आक्रोशित गौसेवकों एवं स्थानीय नागरिकों ने गुढ़ बाईपास मार्ग पर चक्का जाम कर प्रदर्शन किया था और प्रशासन से आवारा मवेशियों की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की थी।मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरा प्रशासन हरकत में आ गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन के बाद आज गुढ़ नगर पालिका ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रीवा नगर निगम से विशेष पशु वाहन मंगवाया। नगर पालिका की टीम द्वारा बस स्टैंड और उसके आसपास के मुख्य मार्गों पर घूम रहे सभी आवारा मवेशियों को पकड़ने की कार्रवाई की जा रही है। पकड़े गए सभी मवेशियों को सुरक्षित रूप से स्थानीय ग्राम पंचायत इटार पहाड़ में बनी गौशाला में ले जाकर रखा जा रहा है, जहाँ उनके चारे-पानी की समुचित व्यवस्था की गई है।
*मौके पर पहुंचे पशु मालिक,स्थानीय लोगों ने जताई नाराजगी*
इसी दौरान मवेशियों को ले जाते समय कुछ पशु मालिक मौके पर पहुंच गए और यह दावा करने लगे कि पकड़े जा रहे मवेशी उनके हैं। इस पर वहां मौजूद स्थानीय लोगों एवं नगर पालिका कर्मचारियों ने कड़ी आपत्ति जताई। लोगों का कहना था कि यदि ये मवेशी वास्तव में आपके हैं तो आप इन्हें घर पर बांधकर क्यों नहीं रखते। इन्हें सड़कों और बस स्टैंड पर आवारा छोड़ने के कारण ही आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं और आम लोगों की जान खतरे में पड़ रही है। जब अब प्रशासन द्वारा इन्हें सुरक्षित गौशाला ले जाया जा रहा है तो आप विरोध कर रहे हैं। नगर पालिका अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि आम जनता की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा और सड़कों पर आवारा घूमते पाए जाने वाले पशुओं के मालिकों के विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड