शुरू न्यूज़
राजधानी भोपाल के बड़े तालाब पर मानसून के दौरान बाढ़ से निपटने की तैयारियों का आकलन करने के लिए एक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस अभ्यास में सेना, एसडीआरएफ (SDRF) और एनडीआरएफ (NDRF) की टीमें शामिल हुईं। ड्रिल के दौरान रेस्क्यू टीमों को अलग-अलग टास्क दिए गए, जिसमें राजगढ़ के अंदर बाढ़ में फंसे एक परिवार को बचाने का प्रदर्शन किया गया। बचाव कार्यों में सेना, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों ने सक्रिय रूप से भाग लिया, जिसमें बाढ़ में फंसे लोगों तक ड्रोन के जरिए भी मदद पहुंचाई गई।
अभ्यास संपन्न होने के बाद सेना के अधिकारियों ने रेस्क्यू टीमों को सम्मानित भी किया। यह भी बताया गया कि मानसून की शुरुआत में हर साल बड़े तालाब पर बचाव और राहत कार्यों को लेकर इस तरह का अभ्यास किया जाता है। मॉक ड्रिल के दौरान एक प्रदर्शनी भी लगाई गई थी, जिसमें यह दिखाया गया कि बाढ़ में फंसे लोगों तक राहत सामग्री किस प्रकार और कैसे पहुंचाई जाती है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड