विशेष रिपोर्ट: पोलिंग बूथ पर भारी बवाल! विधायक की दबंगई और गाड़ियों के काफिले से मचा हड़कंप, पुलिस-प्रशासन पर उठे सवाल!
विशेष रिपोर्ट: पोलिंग बूथ पर भारी बवाल! विधायक की दबंगई और गाड़ियों के काफिले से मचा हड़कंप, पुलिस-प्रशासन पर उठे सवाल!
खास प्रतिनिधि | बामनवास (सवाई माधोपुर)
सवाई माधोपुर जिले के बामनवास क्षेत्र अंतर्गत राजकीय उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालय (बाँली) पोलिंग बूथ पर चुनावी माहौल के बीच उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब नियमों की धज्जियाँ उड़ाते हुए काली-सफेद लग्जरी गाड़ियों का काफिला सीधे बूथ परिसर के अंदर घुस गया।
स्थानीय लोगों का गंभीर आरोप है कि विधायक इंदिरा मीणा द्वारा कथित रूप से पोलिंग बूथ के अंदर जबरन दाखिल होकर मतदाताओं पर दबाव बनाने और चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है।
नियमों का खुला उल्लंघन: प्रत्यक्षदर्शियों ने आक्रोश जताते हुए कहा कि जब स्थानीय प्रधान तक की गाड़ी को बूथ के बाहर रोक दिया गया, तो विधायक के काफिले को अंदर जाने की खुली छूट कैसे मिली? क्या चुनाव आयोग के नियम सिर्फ आम जनता के लिए हैं?
प्रशासनिक मिलीभगत के आरोप: मौके पर मौजूद ग्रामीणों का दावा है कि तैनात पुलिसकर्मी और सुरक्षाबल मूकदर्शक बने रहे। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि प्रशासन की शह पर ही गाड़ियों की आवाजाही और धांधली की यह कोशिश चल रही है।
निष्पक्ष चुनाव पर खतरा: ग्रामीणों ने इसे मतदान में बाधा डालने और वोट खरीदने का प्रयास करार देते हुए चुनाव आयोग से तुरंत दखल देने और दोषी अधिकारियों व प्रतिनिधि पर सख्त कार्रवाई की माँग की है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड