रविवार को जामताड़ा के विधायक सह झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने बिरगांव–बीरबंदिया के बीच निर्माणाधीन उच्च स्तरीय पुल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि कार्य को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए।
मंत्री डॉ. अंसारी ने इस उच्च स्तरीय पुल को क्षेत्र के लोगों के लिए ‘लाइफलाइन’ बताया। उनके अनुसार, इस पुल के बनने से जामताड़ा और धनबाद के बीच आवागमन पहले की तुलना में अधिक सुगम और तेज हो जाएगा, जिससे स्थानीय लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे। मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि यह परियोजना क्षेत्र के आर्थिक विकास को नई गति प्रदान करेगी।
इसी क्रम में, मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने मेझिया मेडिकल कॉलेज परियोजना का भी निरीक्षण किया। उन्होंने इन महत्वपूर्ण विकास कार्यों को क्षेत्र की ‘नई पहचान’ बताया, जो इलाके के भविष्य के लिए अहम साबित होंगे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड