शुरू न्यूज़
मंगलवार को तेज बारिश के दौरान रसूलपुर स्थित बीच वाली मस्जिद पर आकाशीय बिजली गिरने से मस्जिद को काफी नुकसान हुआ। बिजली गिरने के कारण मस्जिद की मीनार क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें लगी लाइटें बाहर निकल आईं। इस घटना के बाद मस्जिद की बिजली की वायरिंग में भी शॉर्ट सर्किट हो गया, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तेज गर्जना के साथ अचानक बिजली मस्जिद की मीनार पर गिरी थी। घटना के समय मस्जिद में एक मौलाना मौजूद थे, लेकिन राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है। लोगों ने तुरंत बिजली आपूर्ति बंद करा दी, जिससे किसी बड़े हादसे को टालना संभव हो पाया।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मस्जिद के पास पहुंच गए और उन्होंने मीनार व बिजली की वायरिंग का निरीक्षण किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है और जल्द ही मरम्मत का कार्य शुरू किया जाएगा। इस घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है, हालांकि सबसे बड़ी राहत यह है कि कोई जनहानि नहीं हुई।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड