शुरू न्यूज़
कैमूर पुलिस अधीक्षक ने सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो और फोटो के मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए कुदरा थाना के थानाध्यक्ष नंदु कुमार को निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय पुलिस केंद्र, भभुआ निर्धारित किया गया है। वायरल वीडियो और फोटो में कुदरा थाना क्षेत्र के यार्ड में जब्त बालू लदे ट्रक से ट्रैक्टर द्वारा बालू का उठाव किए जाने और वीडियो बनाने वाले व्यक्ति का मोबाइल छीनकर उसे डिलीट कराने का आरोप थानाध्यक्ष पर लगाया गया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने अंचल पुलिस निरीक्षक, मोहनिया और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ), मोहनिया को जांच के निर्देश दिए थे। एसडीपीओ द्वारा सौंपी गई जांच रिपोर्ट में थानाध्यक्ष नंदु कुमार का आचरण विधि के प्रतिकूल और संदिग्ध पाया गया। इसी प्रतिवेदन के आधार पर पुलिस अधीक्षक ने नंदु कुमार को तत्काल प्रभाव से सामान्य जीवन-यापन भत्ता पर निलंबित कर दिया।
पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि कैमूर पुलिस आम जनता के साथ शालीन व्यवहार और विधि-सम्मत कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है, तथा किसी भी स्तर पर अनुशासनहीनता या संदिग्ध आचरण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड