शुरू न्यूज़
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो के अनुसार, कानपुर नगर के रायपुर थाना क्षेत्र की नाबालिग प्रतिभा राजपूत का अपहरण कर दिल्ली में जबरन शारीरिक शोषण किया गया है। पीड़िता की मां कविता राजपूत और पीड़िता प्रतिभा राजपूत ने पीयूष नामक व्यक्ति पर शादी का झांसा देकर दिल्ली बुलाने और उसके दोस्तों, रोहित और सनी, द्वारा शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। यह घटनाक्रम तब सामने आया जब प्रशासन द्वारा समस्या का समाधान न हो पाने की शिकायत की गई।
पीड़िता प्रतिभा राजपूत, जिसकी उम्र लगभग 14 वर्ष बताई गई है, कुछ दिन पहले अपने घर से लापता हो गई थी। उसकी मां कविता राजपूत ने 15 जून, 2026 को रायपुर थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें बताया गया था कि प्रतिभा 48 घंटे से लापता थी। इसके उपरांत, 25 जून, बृहस्पतिवार को प्रतिभा और उसकी मां ने रायपुर थाने में एक नई सूचना दी। उन्होंने बताया कि अपराधी पीयूष ने नाबालिक प्रतिभा को प्रेम जाल में फंसाकर, गुमराह कर फुसलाया और शादी का झांसा देकर दिल्ली बुलाया। जब प्रतिभा बिना अपने माता-पिता को बताए दिल्ली पहुंची, तो पीयूष वहां मौजूद नहीं था। पीयूष ने प्रतिभा को फोन पर अपने दोस्त रोहित और सनी के कमरे में रुकने को कहा। पीड़िता जब रोहित और सनी के कमरे पर गई, तो उन दोनों ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और पुलिस को बताने पर जान से मार देने की धमकी देकर वहां से भगा दिया।
घटना के बाद डरी-सहमी प्रतिभा कानपुर आकर अपनी मां कविता राजपूत को आपबीती सुनाई। मां कविता राजपूत अपनी बच्ची को लेकर रायपुर थाने पहुंची, लेकिन उनका आरोप है कि थाने में ‘जनरक्षक’ द्वारा प्रार्थना पत्र में बदलाव करने को कहा गया। उनका यह भी कहना है कि प्रशासन की तरफ से उन्हें कोई आश्वासन नहीं मिल पा रहा है और अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं। मां कविता राजपूत अपनी बेटी प्रतिभा राजपूत को न्याय दिलाने के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं, जबकि प्रशासन ‘गोल-गोल मटोल बातें’ कर रहा है। कानपुर से संवाददाता ओमवीर जी की भारत सूत्र लाइव टीवी डिजिटल मीडिया प्रेस की इस रिपोर्ट में वीडियो की पुष्टि नहीं की जाती है। अब यह देखना है कि प्रतिभा राजपूत को न्याय मिलता है या अन्याय और क्या प्रशासन प्रार्थना पत्र के आधार पर कार्रवाई करता है या नहीं।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड