शुरू न्यूज़
पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में दलित कर्मचारी दीपक की संदिग्ध मौत ने अब एक गंभीर राजनीतिक मोड़ ले लिया है। आम आदमी पार्टी के विधायक कुलदीप कुमार ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर इस मामले में सनसनीखेज आरोप लगाए हैं और सीधे तौर पर सिस्टम पर सवाल खड़े किए हैं।
वीडियो में विधायक कुलदीप कुमार ने दावा किया कि खिचड़ीपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में दीपक के साथ एक सुरक्षा गार्ड और एक पुलिसकर्मी ने बेरहमी से मारपीट की थी। इस घटना के बाद दीपक मानसिक रूप से बुरी तरह टूट गए, जिसके कारण उन्हें आत्महत्या जैसा खौफनाक कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ा। विधायक ने तीखे सवाल दागते हुए पूछा कि आखिर 20 साल तक सेवा देने वाले एक कर्मचारी के साथ ऐसा व्यवहार क्यों किया गया, और जब यह सब हुआ तो प्रशासन खामोश क्यों बैठा रहा? विधायक ने यह भी बताया कि घटना के बाद पीड़ित परिवार घंटों अस्पताल में मौजूद रहा, लेकिन कोई भी जिम्मेदार अधिकारी उनका हाल जानने तक नहीं पहुंचा, जिसे उन्होंने “संवेदनहीन और बेपरवाह सिस्टम” का जीता-जागता उदाहरण करार दिया।
कुलदीप कुमार ने अपने वीडियो में साफ शब्दों में चेतावनी दी कि “यह सिर्फ एक व्यक्ति की मौत नहीं है, यह पूरे सिस्टम की नाकामी का सबूत है… जब तक पीड़ित परिवार को इंसाफ नहीं मिलेगा, हमारी लड़ाई जारी रहेगी।” विधायक ने प्रशासन से सख्त मांगें रखीं, जिनमें आरोपी सुरक्षा गार्ड और पुलिसकर्मी को तुरंत निलंबित करना, पूरे मामले की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच कराना, दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई करना और पीड़ित परिवार को न्याय के साथ उचित मुआवजा देना शामिल है। इस वीडियो के सामने आने के बाद यह मामला अब सोशल मीडिया से निकलकर सियासी गलियारों तक गूंजने लगा है, जिससे जनता में गुस्सा और प्रशासन पर कार्रवाई का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि क्या दीपक को इंसाफ मिलेगा या यह मामला भी सिस्टम की फाइलों में दबकर रह जाएगा।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड