8 साल की वान्या शर्मा ने #Champion of Champions की ट्रॉफी जीतकर विदेश में लहराया भारत का #Tiranga
रिपोर्ट – अजीत कुमार
दिल्ली के रोहिणी इलाके में रहने वाली महज 8 साल की उम्र में वान्या शर्मा ने एक बार फिर अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भारत का तिरंगा लहराकर देश का गौरव बढ़ाया है. योग के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए वान्या ने बैंकॉक में आयोजित 4वीं UYSF एशिया पैसिफिक योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन किया. इस प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 7 देशों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था. कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच 8 साल की योगिनी वान्या शर्मा ने 6 से 8 वर्ष की उम्र वर्ग में पारंपरिक योगासन और कलात्मक एकल योगासन स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए. वान्या की इस उपलब्धि ने न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे देश को गौरवान्वित किया है. दो स्वर्ण पदक जीतने के साथ ही वान्या ने चैंपियन ऑफ चैंपियंस की ट्रॉफी भी अपने नाम की और अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भारत का डंका बजाया.
वान्या की इस उपलब्धि के बाद उनके परिवार में खुशी की लहर है. परिवार का कहना है कि इस जीत से वान्या का उत्साह और बढ़ा है और अब उनका पूरा ध्यान आगामी विश्व कप की तैयारी पर है.
वान्या की इस उपलब्धि के साथ उनके लिए सफलता का एक और बड़ा रास्ता खुल गया है. चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन के बाद वान्या ने दिसंबर में होने वाले विश्व कप के लिए भी प्रवेश हासिल कर लिया है. अब वान्या और उनका परिवार अगले अंतरराष्ट्रीय मुकाबले की तैयारी में जुट गया है. छोटी सी उम्र में योग के जरिए देश का नाम रोशन करने वाली वान्या शर्मा की यह उपलब्धि आने वाले समय में कई बच्चों के लिए प्रेरणा बन सकती है.
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड