झांसी ब्रेकिंग
खुलासा…….
साइबर ठगी के बड़े गैंग का भंडाफोड़, 23 गिरफ्तार… पुलिस बनकर डराते, फिर खाते में डलवाते थे रकम
झांसी में साइबर ठगी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। 23 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने एक बड़े साइबर गिरोह का खुलासा किया है। आरोपियों पर पुलिस अधिकारी और सरकारी कर्मचारी बनकर लोगों को मुकदमे और गिरफ्तारी का डर दिखाकर ठगी करने का आरोप है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 120 मोबाइल, 35 डेबिट कार्ड, 29 बैंक पासबुक और 9 लाख 20 हजार 510 रुपये नकद समेत बड़ी संख्या में बैंकिंग दस्तावेज बरामद किए हैं। अब पुलिस इनके पूरे नेटवर्क और अपराध से अर्जित संपत्ति की जांच में जुटी है।
फोन की घंटी बजती थी… सामने से आवाज आती थी—मैं पुलिस अधिकारी बोल रहा हूं… आपके खिलाफ मुकदमा दर्ज है… गिरफ्तारी होने वाली है।
इसके बाद शुरू होता था डर का खेल और इसी डर के सहारे लोगों से रकम ऐंठी जाती थी।
झांसी पुलिस ने ऐसे ही एक शातिर साइबर गैंग का भंडाफोड़ करते हुए 23 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी खुद को पुलिस अधिकारी या सरकारी विभाग का अधिकारी बताकर लोगों को कानूनी कार्रवाई का डर दिखाते और फिर पैसों की मांग करते थे।
साइबर अपराध से जुड़े पोर्टलों और शिकायतों से मिले इनपुट के बाद पुलिस ने कटेरा थाना क्षेत्र के खौरियाना, मौरियाना और काडौर समेत आसपास के इलाकों में दबिश दी।
कार्रवाई के दौरान 23 आरोपी गिरफ्तार किए गए।
इनके कब्जे से 120 मोबाइल फोन, 35 डेबिट कार्ड, 20 आधार कार्ड, 4 वोटर आईडी, एक लैपटॉप, एक टैबलेट, 29 बैंक पासबुक और 13 बैंक कार्ड बरामद हुए।
इसके अलावा पुलिस ने 284 ग्राम पीली धातु, 1 किलो 408 ग्राम सफेद धातु और 9 लाख 20 हजार 510 रुपये नकद भी बरामद किए हैं।
अब पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि इस नेटवर्क में और कितने लोग शामिल हैं और अब तक कितने लोगों को अपना शिकार बनाया गया है।
वहीं पुलिस आरोपियों की संपत्ति की जांच कर गैंगस्टर एक्ट और संपत्ति कुर्की की कार्रवाई की तैयारी में भी जुटी है।
बाइट – बीबीजीटीएस मूर्ति, एसएसपी, झांसी
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड