छेड़खानी के आरोप से क्षुब्ध व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिसकर्मियों प
गुरसराय। ग्राम सिंगार निवासी रामकुमार कुशवाहा एवं प्रमोद कुशवाहा ने 09 अगस्त को राजेन्द्र प्रसाद द्विवेदी के विरुद्ध अपनी नाबालिग पुत्री से छेड़खानी का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। मामले में थाना गुरसराय पुलिस ने शांति भंग की आशंका के दृष्टिगत राजेन्द्र प्रसाद द्विवेदी को नियमानुसार हिरासत में लिया था।
पुत्र विनय कुमार द्विवेदी की तहरीर के अनुसार, छेड़खानी के आरोप से राजेन्द्र प्रसाद द्विवेदी मानसिक रूप से बेहद परेशान और क्षुब्ध थे। उन्होंने अपने पुत्र से बातचीत में बताया था कि उन्होंने बच्ची को केवल फूल तोड़ने पर डांटकर वहां से भगाया था और इसी बात को लेकर उनके विरुद्ध छेड़खानी का मुकदमा लिखाया गया है। इसी मानसिक परेशानी के चलते 10 अगस्त को उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने उन्हें नीचे उतारकर उपचार के लिए सीएचसी गुरसराय पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया। उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
मृतक के पुत्र विनय कुमार द्विवेदी की तहरीर के आधार पर थाना गुरसराय में संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। शव का पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कराए जाने के बाद परिजनों द्वारा अंतिम संस्कार कर दिया गया।
मामले में प्रभारी निरीक्षक गुरसराय, एक उपनिरीक्षक एवं दो कांस्टेबल को निलम्बित कर उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार प्रकरण की विवेचना जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों एवं तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था सामान्य बनी हुई है।
गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड