शुरू न्यूज़
14 अप्रैल को पीएम मोदी द्वारा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किए जाने के बाद से दिल्ली से देहरादून का सफर महज ढाई घंटे में पूरा हो रहा है। हालांकि, इस आसान कनेक्टिविटी का असर सीधे तौर पर देहरादून की सड़कों पर दिख रहा है। उद्घाटन के अगले ही दिन यानी 15 अप्रैल से ही इस मार्ग पर वाहनों और युवाओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। दिल्ली के बाद अब देहरादून की सड़कों पर भी युवाओं का तांता लगा हुआ है।
इस भारी भीड़ के कारण शहर में ट्रैफिक की एक नई समस्या खड़ी हो गई है। दिल्ली से ढाई घंटे में देहरादून पहुंचने वाले लोगों को अब शहर के अंदर दाखिल होने में ही 2 घंटे और लग रहे हैं। वीकेंड पर स्थिति और भी बदतर हो जाती है और शहर के कई हिस्सों में लंबा जाम लग रहा है। इस पूरी स्थिति पर सोशल मीडिया पर भी वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें लोग चुटकी लेते हुए पूछ रहे हैं – “सब आ गए न देहरादून, कोई रह तो नहीं गया?”
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड