शुरू न्यूज़
दिनांक 22/07/2026 को तड़के करीब 3:30 बजे जाटोवाला में शिमला बाईपास स्थित मेन रोड पर चोरी की वारदात सामने आई। एक व्यक्ति मेन रोड पर अपनी बाइक खड़ी कर पास के घरों में घुस गया और वहां से मोबाइल फोन तथा कुछ पैसे चुराकर फरार हो गया। सुबह इलाके में इस घटना की काफी चर्चा रही और चोरी की इस वारदात को एक स्मैकर द्वारा अंजाम दिए जाने की बात सामने आई।
घटना की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस चौकी सभावाला को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोर को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान ढकरानी गांव के निवासी के रूप में हुई है। इस घटना के मद्देनजर ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की गई है कि यदि रात 10 बजे के बाद गांव या गली में कोई भी अनजान व्यक्ति घूमता दिखाई दे, तो फौरन पुलिस को सूचित करें।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड