संत कबीर नगर में स्थायी लोक अदालत के सदस्य पद हेतु 18 अगस्त को होंगे साक्षात्कार, 107 आवेदक होंगे शामिल___________________
राघवेन्द्र त्रिपाठी संवाददाता विधान केसरी संत कबीर नगर
संत कबीर नगर, 12 अगस्त 2026, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संत कबीर नगर अनन्या साह ने बताया है कि जनपद संत कबीर नगर में स्थायी लोक अदालत के सदस्य के 02 पदों हेतु आवेदन आमन्त्रित किये गये थे, जिसमें अंतिम तिथि 09.07.2026 थी, एवं उक्त अंतिम तिथि तक कुल 107 आवेदन प्राप्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ द्वारा स्थायी लोक अदालत में सदस्य के उक्त 02 पदों हेतु जनपद संत कबीर नगर के समस्त आवेदकों हेतु साक्षात्कार की तिथि दिनांक 18.08.2026 नियत की गयी है। अतः समस्त आवेदकगण को साक्षात्कार हेतु दिनांक 18.08.2026 को समय 09:30 AM पर न्यायालय सभागार, जनपद न्यायालय, संत कबीर नगर में अपने पहचान पत्र (आधार कार्ड या वोटर आईडी कार्ड या पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसें।) के साथ उपस्थित होने हेतु सूचित किया जाता है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड