शुरू न्यूज़
जमुई जिले के सोनो प्रखंड की दहियारी पंचायत स्थित आसनातरी गांव में आज भी एक भी सरकारी विद्यालय नहीं है। लगभग 300 की आबादी वाले इस गांव के बच्चों को शिक्षा प्राप्त करने के लिए रोजाना घने जंगल को पार कर बटिया जाना पड़ता है।
आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के कई बच्चे मजबूरी में निजी विद्यालयों में पढ़ रहे हैं, जिससे अभिभावकों को महंगी फीस और बच्चों की सुरक्षा दोनों की चिंता सताती रहती है। जंगली जानवरों के डर के कारण माता-पिता रोज बच्चों को मुख्य सड़क तक छोड़ने और छुट्टी के बाद वापस लेने जाते हैं।
इस विकट स्थिति से निजात पाने के लिए ग्रामीणों और छात्रों ने गांव में जल्द से जल्द सरकारी प्राथमिक विद्यालय की स्थापना की मांग की है, ताकि बच्चों को सुरक्षित, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके तथा उन्हें प्रतिदिन जंगल पार करने की मजबूरी से राहत मिले।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड