शुरू न्यूज़
राजस्व दल से अभद्रता, शासकीय कार्य में बाधा और जान से मारने की धमकी; 12 लोगो पर मामला दर्ज दो महिला भी मामले मे शामिल
राजस्व दल से अभद्रता, शासकीय कार्य में बाधा और जान से मारने की धमकी; 12 लोगो पर मामला दर्ज दो महिला भी मामले मे शामिल
संदीप वाईकर | बैतूल
बोरदेही (बैतूल)। ग्राम कारोपानी में राजस्व विभाग द्वारा न्यायालय के आदेश के तहत भूमि पर कब्जा दिलाने की कार्रवाई के दौरान राजस्व अमले के साथ अभद्रता, शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने तथा जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। थाना बोरदेही पुलिस ने हल्का पटवारी अक्षय उईके की शिकायत पर 12 आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, न्यायालय नायब तहसीलदार बोरदेही के आदेश के पालन में 29 जुलाई 2026 को ग्राम कारोपानी स्थित खसरा नंबर 33/5 की भूमि पर कब्जा दिलाने की कार्रवाई की जा रही थी। मौके पर नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, हल्का पटवारी, राजस्व अमला तथा पुलिस बल मौजूद था। भूमि का सीमांकन कर ट्रैक्टर के माध्यम से कब्जा दिलाने की प्रक्रिया जारी थी।
इसी दौरान आरोप है कि अनुसूया, माधुरी, विश्वनाथ, साधुराम, प्रकाश, सीताराम, टीकाराम, रामचरण, मनोहरी, अकलेश, जगन्नाथ एवं कमलेश सहित अन्य लोग एक राय होकर मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टर के सामने खड़े होकर कार्रवाई का विरोध करने लगे। शिकायत के अनुसार आरोपियों ने राजस्व अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज की, शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की तथा जान से मारने की धमकी दी। हालात बिगड़ने पर राजस्व दल ने थाना बोरदेही पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत के आधार पर थाना बोरदेही पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 296(बी), 126(2), 132, 221, 190, 191(1) एवं 351(3) तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धाराओं 3(1)(द), 3(1)(ध) एवं 3(2)(va) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।
पुलिस के अनुसार मामले की विवेचना जारी है। शिकायत में ट्रैक्टर चालक मेघराज यादव, कालीराम यादव, नाथूराम यादव, दिनेश, हेमराज तथा नंदराम सहित अन्य ग्रामीणों को घटना का प्रत्यक्षदर्शी बताया गया है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड