शुरू न्यूज़
झारखंड के रांची जिले के नामकुम स्थित सिलवे पंचायत के मानकी दीपा गांव में एक वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में राज्य सभा सांसद डॉक्टर प्रदीप वर्मा के साथ सैकड़ों ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। यह कार्यक्रम देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के साथ जोड़ा गया था।
डॉक्टर प्रदीप वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में लोगों से आह्वान किया था कि एक पेड़ मां के नाम अवश्य लगाएं। इसी उद्देश्य को लेकर आज ग्रामीणों के बीच आंवला, शरीफा, अमरूद, आम आदि के पौधे बांटे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन पौधों को अपने बाड़ी में एक पेड़ मां के नाम लगाकर बुजुर्गों की तरह देखभाल करनी है।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम मिश्रा, महामंत्री रोहन पहान, मनसा महतो, रूसो महतो, राजेश श्रीवास्तव, पूर्व मंडल अध्यक्ष गाजू महतो, के डी सिंह, गिरिधर मिश्रा, पं स स श्रुति मुंडा, राजू तिर्की, सुरेश मुंडा, वीणा शर्मा, संजय बैठा, अंशु चौधरी, सुनील मिश्रा, अरविंद सिंह, गौतम सिंह, साधो जी इत्यादि गणमान्य व्यक्तियों के साथ सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड