शुरू न्यूज़
बिहार के पूर्णिया जिले के लेलहा चौक, गोकुलपुर स्थित खुशबू होटल में फ्रिज में गौमांस रखने और ग्राहकों को खिलाने के आरोप में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा एक पिता और उनके दो बच्चों की कथित तौर पर पिटाई करने का मामला सामने आया है। इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें पिता और उनके बेटे रहम की गुहार लगाते, हमलावरों के पैर पकड़ते और कान पकड़कर उठक-बैठक करते दिखाई दे रहे हैं।
होटल मालिक और उनके बच्चों ने आरोप लगाया है कि पाँच लोग नशे की हालत में होटल आए थे। खाना खाने के बाद जब उनसे पैसे माँगे गए, तो उन्होंने गौमांस के नाम पर हंगामा करना शुरू कर दिया। इसके बाद उन्होंने वीडियो रिकॉर्डिंग चालू कर दी और होटल मालिक तथा उनके बच्चों के साथ मारपीट की।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड