शुरू न्यूज़
उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के उझानी थाना क्षेत्र में बरेली-मथुरा हाईवे पर छतुइया रेलवे फाटक के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने एक ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे ई-रिक्शा में सवार 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतकों में अधिकतर महिलाएं थीं और सभी आपस में रिश्तेदार थे, जो भात मांगने जा रहे थे।
टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में 3 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें तत्काल राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है और उनका उपचार जारी है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड