शुरू न्यूज़
हरदोई के बघौली कस्बे में स्थित श्री तुलसी आश्रम इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य पिछले दो महीनों से स्कूल परिसर में हो रहे भारी जलभराव को लेकर अधिकारियों से गुहार लगा रहे हैं, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला है। विद्यालय के पश्चिम और दक्षिण दिशा में जमा बरसाती और गंदा पानी लगातार भवन की नींव को कमजोर कर रहा है, जिससे जर्जर इमारत के गिरने का खतरा बना हुआ है। इस स्थिति के चलते सैकड़ों बच्चों का भविष्य और उनकी सुरक्षा सीधे तौर पर दांव पर लगी है।
प्रधानाचार्य ने स्थिति को लेकर अधिकारियों को कई बार लिखित शिकायतें भेजी हैं। 13 मई को पत्रांक टीआईसी-12 के माध्यम से ब्लॉक प्रमुख अहिरोरी धर्मवीर सिंह पन्ने और ग्राम पंचायत विकास अधिकारी को पत्र दिया गया था। इसके बाद 3 जुलाई को पत्रांक टीआईसी-14 के जरिए जिलाधिकारी से हस्तक्षेप की मांग की गई और 9 जुलाई को जिला पंचायत राज अधिकारी हरदोई को भी प्रार्थना पत्र सौंपा गया। इससे पहले ग्राम प्रधान प्रतिनिधि को भी इस गंभीर समस्या से अवगत कराया जा चुका है, बावजूद इसके प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
विद्यालय में आने वाले सैकड़ों बच्चे रोजाना इसी जलभराव के बीच से गुजरने को मजबूर हैं, जिससे डेंगू, मलेरिया और अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। अभिभावकों का कहना है कि बच्चों के लिए शिक्षा का केंद्र अब उनके लिए जोखिम भरा स्थान बन चुका है। क्षेत्र के लोगों में इस बात को लेकर भारी आक्रोश है कि बार-बार शिकायतें करने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों ने मौके पर आकर स्थिति का जायजा लेना तक जरूरी नहीं समझा। अब प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं कि क्या किसी बड़े हादसे के बाद ही तंत्र की नींद खुलेगी।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड